Saturday, July 11, 2026
HomeCrimeनोखा में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय, पुलिस की कार्यवाही सिर्फ कागजों...

नोखा में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय, पुलिस की कार्यवाही सिर्फ कागजों में

सावधान ! 15 दिन में तीन दुपहिया वाहन चोरी

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। कस्बे में इन दिनों दुपहिया वाहन चोरों का गिरोह सक्रिय है और आए दिन वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस भी महज रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर रही है। इस प्रकार की कार्यशैली से जहां लोगों में रोष है। वहीं वाहन चोरी को लेकर दशहत भी है। चोरों की सक्रियता इस कदर है कि सार्वजनिक स्थानों व घर के सामने से पलक झपकते ही दिनदहाड़े दुपहिया वाहन चोरी कर ले जा रहे हैं। बाइक चोर पुलिस को ठेंगा दिखाकर आए दिन दुपहिया वाहन चोरी कर रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई है। कस्बे में पिछले 15 दिन में तीन दुपहिया वाहन चोरी हो चुके हैं। 9 अप्रेल को गांधी चौक में उदय सेवा सदन के सामने सुनील जैन के घर के सामने खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई थी। 24 अप्रेल को नवली गेट पर करणी टी स्टॉल के सामने खड़ी की गई बस्तीराम गोयल की बाइक चोरी हो गई। 26 अप्रेल को जम्भेश्वर चौक में दोपहर दो बजे घर के सामने खड़ी शिवकुमार दर्जी की स्कूटी चोरी हो गई। तीनों ही वाहन मालिकों ने वाहन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी चोरी की वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments