Monday, May 25, 2026
HomeCrimeकक्षा 6 की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, अश्लील हरकतें की,...

कक्षा 6 की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, अश्लील हरकतें की, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में नोखा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया कि मेरी बेटी की उम्र 15 वर्ष है, जो कक्षा 6 में पढ़ाई करती है। मैं 26 अप्रैल को सुबह में कमठाणे के काम पर चला गया था। मेरी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी तब शाम को 5 बजे किशन भाट निवासी पन्नापुरम घर पर आया और पुत्री को अकेला देखकर उससे पानी मांगने के बहाने से घर के अंदर आ गया और चौकी पर बैठ गया। फिर मेरी बेटी को अपने मोबाईल में गंदे- गंदे अश्लील विडियो दिखाने लगा और उसके साथ गंदी हरकते करने लगा और बोला कि हम अंदर कमरे में चलते है और जैसा वीडियो में है हम वैसा करते हैं। फिर वो मेरी बेटी का हाथ पकड़ कर अंदर कमरे में ले जाने लगा, जिससे मेरी बेटी बहुत ज्यादा डर गई और घबरा कर दौड़कर अपनी बड़ी मम्मी के घर गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments