Monday, May 25, 2026
HomeNokhaलू पर भारी पतंगबाजों का हौंसला, छत्तों पर दिखा शहर, गूंजा बो-काटा

लू पर भारी पतंगबाजों का हौंसला, छत्तों पर दिखा शहर, गूंजा बो-काटा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा। डंडल ले, टिकल ले… गली में किन्नौ… लूट-लूट… कुछ ऐसी ही अावाज मंगलवार को नोखा की हर छत्त पर खड़े लोग दूसरी छत्त पर खड़े लोगों के लिए लगा रहे थे। डीजे पर गूंजते गीतों के बीच न तो लू की तपिश पतंगबाजों को परेशान कर रही थी और न ही किसी चीज की परवाह। सुबह से रात 8 बजे तक शहर छत्तों पर नजर आया। आखातीज पर सुबह साढ़े पांच बजे ही पतंगबाजी के शौकीन छत्तों पर चढ़ गए। सुबह से ही उन्होंने गर्मी से बचने के बंदोबस्त छत्ताें पर कर लिए ताकि उन्हें तेज धूप में नीचे नहीं उतरना पड़े। दोपहर में धूप तेज हुई तो भले ही कुछ देर के लिए वे दुबक कर बैठ गए लेकिन छत्तों से नहीं उतरे। शाम होने के बाद तो मानो घर का हर सदस्य छत्त पर था। छत्तों के स्थिति यह हो गई कि एक तरफ पुरुषों ने मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ महिलाओं और युवतियां ने।

नोखा शहर व ग्रामीण अंचल में अक्षय तृतीया का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। भीषण गर्मी में भी लोगों ने दिनभर पतंगबाजी का जमकर आनंद लिया। महिलाएं बच्चे, युवा, पुरुष सुबह से ही पतंगे, लटाई आदि लेकर घरों की छतों पर चढ़ गए और मनोरंजन के डीजे सिस्टम भी लगा लिए। इसके साथ ही इस बार लोगों ने पतंगबाजी के दौरान आतिशबाजी पटाखे चलाकर भी आनंद लिया। लोगों ने पतंगबाजी की प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़कर भाग लिया। वहीं घरों में धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। लोगों ने अपने घरों में इमलाणी खीचड़ा और सांगरी आदि का भोजन बनाया। वहीं घरों में कोरी मटकी में जल भरकर पूजा अर्चना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments