Monday, May 25, 2026
HomeCrimeलुटेरी दुल्हन कोलकाता से गिरफ्तार: तीन लाख लेकर की शादी, फिर लाखों...

लुटेरी दुल्हन कोलकाता से गिरफ्तार: तीन लाख लेकर की शादी, फिर लाखों के गहने लेकर फरार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  शादी का झांसा देकर लाखो रुपए हड़पने की आरोपी दुल्हन नोखा पुलिस ने कोलकत्ता से गिरफ्तार किया है। पुलिस  गिरफ्तार दुल्हन से षड़यंत्र में शामिल अन्य लोगों के बारे में पुछताछ कर रही है। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 14 मई 2022 को वार्ड नंबर 26 निवासी नारायण स्वामी ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 29 मार्च 2022 को उसके पास नोखा में दो व्यक्ति व एक औरत व एक लडकी आये वेस्ट बंगाल निवासी महेश चौधरी व दुसरा संयय दास एवं महेश चौधरी की पत्नी तथा महेश चौधरी की साली जिसका नाम प्रियंका बताया था व कहा कि आप अविवाहित हो तथा हमारी लङकी प्रियंका भी अविवाहित है। हम हमारी लङकी प्रियंका की शादी राजस्थान में ही करना चाहते है इसलिये हम हमारे जानकरों द्वारा बताये अनुसार आपके पास आये है। तब उसने प्रियंका को देखकर उनको कहा कि मुझे प्रियंका पसंद है। जिस पर उन्होने आने जाने का किराया भाड़ा व अन्य सारा खर्चा मिलाकर तीन लाख रुपए की मांग की। उसके बाद उसकी शादी प्रियंका के साथ कर दी व लिखापढी भी कर ली। 13 मई 2022 को पत्नी प्रियंका बिना बताये घर के अन्दर कमरा में रखे मां व भाभी के सोने चांदी के जैवरात व तीस हजार रुपए नगद व मोबाईल चोरी करके ले गई। सभी ने अपने पुर्व प्लान के मुताबिक आपराधिक षडयंत्र करके मेरे साथ धोखाधड़ी पुर्वक शादी का ढोंग रचाकर मेरे से तीन लाख रुपये लेकर हङप कर लिये है लाखों रूपये के सोने चांदी के गहने व अन्य सामान ले गई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच सुरेशसिंह को सुपुर्द की व टीम गठित कर प्रकरण में त्वरित अनुसंधान व आरोपी की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण की तलाश हेतु कोलकाता पहुंच पीड़ित के साथ षडयंत्रपूर्वक शादी रचाकर लाखों रूपये हड़पने वाली आरोपिया दुल्हन प्रियंका सरदर निवासी मोहनपुर कुन्दु बैरिर मोरे नोनाचन्दनपुकौर उतर 24 परगना पश्चिम कोलकाता को गिरफ्तार किया गया तथा स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाड प्राप्त कर आरोपीया से गहने व मोबाईल फोन बरामद किये गये। आरोपियां को जांच के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। षडयंत्र में शामिल शेष आरोपीगण की तलाश की जा रही हैं। कार्यवाही में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एएसआई सुरेशसिंह, कानि राजेश, महिला कानि संजू, साईबल सैल बीकानेर के दीपक यादव व दिलीपसिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments