Friday, July 10, 2026
HomeCrimeजानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, टैक्सी की जब्त

जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, टैक्सी की जब्त

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। कस्बे के कुम्हारों के मोहल्ले में गत दिनों एक भूखण्ड के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस घटना में काम ली एक टैक्सी को भी जब्त किया है। सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 23 मई को कुम्हारों का मोहल्ला निवासी पन्नाराम पुत्र तेजाराम कुम्हार ने बीकानेर ट्रोमा सेंटर में पर्चा बयान में बताया कि वह खरीदशुदा भूखण्ड में पानी की कुंडी निर्माण कार्य करवा रहा था। इतने में कुंभाराम व उसके पुत्र श्रीकृष्ण व कैलाश आए और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कुंभाराम पुत्र रुपाराम कुम्हार को गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments