Monday, May 25, 2026
HomeCrimeहत्या के प्रयास के मामले में तीन गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में तीन गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। हिम्मटसर गांव में फायर कर गाड़ी में आग लगाकर हत्या करने के के प्रयास के पुराने मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 17 मार्च को हिम्मटसर हाल खरजाणिया नाडी निवासी दुलसिंह पुत्र उगम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 16 मार्च की रात्रि को नोखा से ढाणी जा रहा था। साथ में रिश्तेदार बबलूसिंह था। गाड़ी में दो लाख रुपए नकदी थे। रास्ते में सामने से ट्रैक्टर व गाड़ी पर आए श्यामलाल, गुलाबसिंह सहित अन्य लोगों ने फायर कर गाड़ी में आग लगा दी और उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में वांछित आरोपी हिम्मटसर निवासी हरीसिंह, पाबूसिंह व किशन सिंह को गिरफ्तार किया। बाद में तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments