Monday, May 25, 2026
HomeNokhaपुलिसकर्मियों के लिये निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

पुलिसकर्मियों के लिये निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। पुलिस थाना पांचू में श्रीराम हॉस्पिटल द्वारा पुलिसकर्मीयो के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई एवं श्रीराम अस्पताल के सयुंक्त तत्वाधान में पुलिसकर्मियों व उनके परिवारजनो के लिए नि:शुल्क स्वास्थय जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत नि:शुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर एवं आवयश्कतानुसार बाकी जाँच की गई। साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई आरजीएचएस योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई।
निःशुल्क शिविर लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ बलवान सिंह के नेतृत्व में भेजी गई। टीम डॉक्टर रमेश पूनिया, चरण सिंह, मोहमद शैख़ नावेद, सुलोचना, लैब तकनीशियन वीरेंद्र के द्वारा किया गया। थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई, हेड कानि सुरेश कुमार, हेड कानि टीकूराम, हेड कानि देवाराम, कानि लिछमणराम, कानि गौरव, महिला कानि जमना व सभी पुलिसकर्मियों के सहयोग से शिविर में लगभग सभी लोग लाभन्वित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments