Monday, May 25, 2026
HomeNokhaसामाजिक कार्यक्रम: माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताएं आज, आगामी...

सामाजिक कार्यक्रम: माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताएं आज, आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में माहेश्वरी महिला मंडल नोखा के तत्वावधान में शुक्रवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को माहेश्वरी महिला मंडल नोखा की बैठक आयोजित की गई। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष राधामणी चितलंगी ने बताया कि शुक्रवार को माहेश्वरी भवन में नृत्य प्रतियोगिता, रैम्प वॉक प्रतियोगिता सहित कई तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं में माहेश्वरी समाज की महिलाऐं ही भाग ले सकेगें। प्रतियोगिताएं दोपहर तीन बजे आयोजित होगी। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments