Thursday, July 9, 2026
HomeEducationRBSE-12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट जारी: 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए, लड़कियों ने...

RBSE-12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट जारी: 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए, लड़कियों ने फिर बाजी मारी

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल आर्टस में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी किया। लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97.21 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 95.44 है। रेग्यूलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 96.59 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट का 40.59 प्रतिशत रहा।

परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। 12वीं आर्टस स्ट्रीम की परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 52 हजार 444 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। इनमें से 6 लाख 40 हजार 239 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। 6 लाख 16 हजार 745 स्टूडेंट्स पास हुए।

पिछले साल से इस साल रिजल्ट करीब 3 प्रतिशत कम रहा। साल 2021 में 12वीं आर्टस का रिजल्ट 99.19 प्रतिशत रहा। वहीं, साल 2020 में 90.17 प्रतिशत, 2019 में 88 प्रतिशत, 2018 में 88.92 प्रतिशत, 2017 में 89.05 प्रतिशत रहा था। कोरोना की वजह से साल 2021 में एग्जाम नहीं कराए गए और तय फार्मूला पर रिजल्ट बना। पहली बार ऐसा हुआ, जब एक साथ साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट जारी किए गए।

नोखा टाइम्स में पब्लिश होगी फोटो

नोखा शहर व ग्रामीण के टॉपर्स, जिनके 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए। वे मोबाइल नंबर अपनी फोटो, मार्कशीट की कॉपी के साथ माता-पिता, स्कूल, गांव/शहर का नाम भेज सकते हैं। उनकी फोटो व जानकारी नोखा टाइम्स पर पब्लिश की जाएगी।

प्रमोद बाहेती- +91 80588 84586

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments