Monday, May 25, 2026
HomeNokhaसूने मकान से 50 लाख की ज्वैलरी व 2.50 चोरी: दो महीने...

सूने मकान से 50 लाख की ज्वैलरी व 2.50 चोरी: दो महीने से जोधपुर गया हुआ था परिवार, पड़ोसी की सूचना पर उड़े होश

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा के हृदय स्थल जैन चौक व लाहोटी चौक के बीच एक मकान से लाखों रुपए की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। छगनलाल सोनी ने बताया कि वारदात के समय वह घर पर कोई नहीं था। दो महीने से कार्य के लिए जोधपुर गए हुए थे।

पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार राहुल सोनी को पानी की जरूरत थी। इसलिए वह घर पर लड़के को भेजा। लड़का आकर बोला घर के सारे गेट खुले पड़े है। जिसकी सूचना छगनलाल व उसका परिवार देर शाम घर पहुंचे और चोरी का मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि 85 तोला सोने के आभूषण जिसमें कंदोड़ा, अंगुठी, चुड़िया, नकलेस, चैन व चांदी के दो किलो के आभूषण, पूजा के बर्तन चोरी कर ले गए व करीब 2.50 रुपए की नगदी भी गायब है। देवकिशन सोनी ने बताया कि उसके घर पर सोने तिजोरी की की चाबियां अलमारी में रखी हुई थी। जिससे तिजोरी खोल कर सामान चुरा लिया। करीब 50-55 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मुआयना किया है वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments