नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के प्रति आमजन को जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत नोखा के यातायात प्रभारी ओमप्रकाश जाट ने राहगीरो, वाहन चालको को ट्रैफिक नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक रहने अन्य वाहन चालकों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई। प्रभारी जाट ने बताया कि प्रत्येक वाहन चालक को चाहिए कि वह यातायात के नियमों को भली प्रकार से समझे और उन्हें अपने जीवन में उतारने का काम करें। अभियान के तहत कई वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने तथा किसी भी तरह का नशा करके वाहन ना चलाने अन्य यातायात नियमों की पालना के प्रति सचेत किया गया। इस अवसर पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट सहित नियमों की अवहेलना करने वाले 11 वाहन चालकों के चालान किए गए व उन्हे भी शपथ दिलाई गई।


