Thursday, July 9, 2026
HomeDevotionalनोखा के सांई मन्दिर में सजा साईं दरबार, बाहेती परिवार ने लगाया...

नोखा के सांई मन्दिर में सजा साईं दरबार, बाहेती परिवार ने लगाया महाप्रसादी का महाभोग

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नागौर रोड़ स्थित सांई मन्दिर में गुरुवार को श्री साई दरबार सजाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भजन कीर्तन का प्रोग्राम आयोजित हुआ। साईं दरबार मे काफ़ी संख्या में भक्त बाबा के धोक लगाने पहुंचे। गुरुवार का महाप्रसाद नारायण बाहेती पुत्र ओमप्रकाश बाहेती लव फन लर्न स्कूल नोखा के परिवार द्वारा हुआ। नारायण बाहेती, किशोर भाटी, राजकुमार द्वारा बाबा के मधुर भजन प्रस्तुत किये गये। साई मंदिर सेवा समिति के नारायण जोशी, जितेंद्र रंगा, देव पारीक, राकेश पुरोहित, किशोर भाटी, सीताराम छिम्पा, ठेकेदार लालचंद भार्गव, जितेंद्र सिंधी, कंवरीलाल बजाज, कोजाराम, छोटू, राजू राणा, भाणु राणा एव मातृशक्ति द्वारा सामूहिक पाठ किया गया और महाआरती के दर्शन कर प्रसादी का वितरण किया।
पंडित राजेंद्र शर्मा ने बताया की यह भजन कीर्तन का आयोजन गुरुवार को साय 6:30 बजे होता है जिसमें भक्त सुबह से ही बाबा के दर्शन करने को पहुँचने लगते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments