Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा ग्रामीण क्षेत्र में 15 लाख की बकाया राशि पर 5 ट्रांसफर...

नोखा ग्रामीण क्षेत्र में 15 लाख की बकाया राशि पर 5 ट्रांसफर उतारे

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत
गुरुवार को नोखा के ग्रामीण क्षेत्र जेगला, भामटसर, सिंधु, सिंजगुरु गाँव में 15 लाख रुपये बकाया के चलते 5 ट्रांसफार्मर उतारने की कार्यवाई की गई व विद्युत कनेक्शन काटे गए, सहायक अभियंता विकास गुप्ता के नेतृत्व में सहायक अभियंता सतर्कता हर्ष वैष्णव, कनिष्ठ अभियंता गण, विद्युत चोरी निरोधक थाना व विद्युत विभाग की टीम अभियान में जुटी रही। सहायक अभियंता ग्रामीण विकास गुप्ता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पिछले तीन वर्ष में पेनल्टी पे छूट का फायदा नहीं लिया उन सभी कृषि उपभोक्ताओं को नवम्बर 2021 तक लगे ब्याज में छूट दी जा रही है, बकाया राजस्व वसूली को लेकर अलग अलग टीमों का गठन किया है जो बकाया बिल पर कनेक्शन काटने की कार्यवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments