Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeअवैध नशीले पदार्थो पर तीन कार्यवाही, दो गिरफ्तार

अवैध नशीले पदार्थो पर तीन कार्यवाही, दो गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थो पर तीन कार्यवाही कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगीड़ ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर तहसील रोड़ से रायसर रेलवे फाटक के पास से आरोपी देवेन्द्र  के कब्जे से 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई भोलाराम ने भी गश्त के दौरान सलुण्डिया रोड़ से आरोपी हंसराज बाह्मण से 605 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। दोनों के खिलाफ अलग अलग अभियोग पंजीबद्ध किया गया। मामले की जांच देशनोक थानाधिकारी संजयसिंह कर रहे है व आरोपीगणो से अवैध डोडा पोस्त के सम्बन्ध में पुछताछ की जा रही है। तीसरी कार्यवाही एएसआई शम्भुसिंह की टीम ने मुखबीर की सूचना पर पर गांव रासीसर में आगुणा बास से 47 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किये है। कार्यवाही में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड, एसआई भोलाराम, एएसआई श्रवणकुमार, एएसआई गोविंदसिंह, एएसआई शम्भुसिंह, एचसी बलवानसिंह, कानि कैलाश, खुशराज, महेश, भेरूदान, राधेश्याम, गणेशाराम डीआर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments