Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalकलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास रांकावत परिवार के तत्वावधान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर परिसर से कलश यात्रा प्रारंभ की गईजो मुख्यमार्गो से होते हुए कथा स्थल पहुंची। ग्रामीणों ने कलश यात्रा का विभिन्ना स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। व्यासपीठ से कथा वाचक संत श्री प्रहलादजी महाराज मारूती धोरा आश्रम, मेलूसर के श्रीमुख से कथा प्रारंभ की गई। कथा स्थल राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो गया। कथा के दौरान रांकावत परिवार के  लालचंद, कन्हैयालाल, कैलाश, निर्मल, राम, श्याम ने कथा का पूजन किया। कथा का समय दोपहर सवा बारह बजे से सायं सवा पांच बजे तक का रहेगा। कथा एक अप्रेल तक चलेगी। प्रार्थना एवं प्रभात फैरी प्रात: 5 बजे से व गीता क्लासेज सायं 6 बजे से प्रतिदिन होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments