Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalनोखा में भव्य हिन्दू धर्मयात्रा आज

नोखा में भव्य हिन्दू धर्मयात्रा आज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। रामनवमी के उपलक्ष्य में नोखा में श्री रामनवमी महोत्सव समिति नोखा द्वारा भव्य हिन्दू धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रकाश डेलू ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मदिन के अवसर पर नोखा में भव्य हिन्दू धर्मयात्रा 10 अप्रैल 2022 को प्रातः 09 बजे  गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। धर्मयात्रा अमर शहीद श्री जगदीश बिश्नोई स्मारक से रवाना होकर क्रमशः नवलीगेट, हाईवे होते हुए घंटाघर, मिर्ची गली, भूतड़ा कोल्हू, लखारा चौक, गाँधी चौक, मरोठी चौक, महावीर चौक, जैन चौक, लाहोटी चौक, पिम्पली चौक, शिशुवाटिका होते हुए पुनः शहीद स्मारक पर समापन होगी।  रैली के समापन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त के संगठन मंत्री ईश्वरजी संबोधित करेगें।  कार्यक्रम के सहसंयोजक सतीशकुमार झंवर ने बताया कि शनिवार को सेवा भारती में शुभ मुहूर्त में नगर के लोगो को निमंत्रण देने के लिए पीले चावल किए गए। इन पीले चावलों को रामभक्त निमंत्रण के लिए समूह बनाकर लोगो को बांट जा रहे है। समिति के पदाधिकारियों ने घर घर जाकर लोगों से रैली को सफल बनाने का आह्वान कर रहे है। पीले चावल कार्यक्रम में मूलचन्द तावनिया, मुरलीधर छींपा, हेमंत सांदू बीकासर, सुरेश गहलोत, एसके शर्मा, राजू मालपानी, अशोक नाई सहित काफी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments