Monday, May 25, 2026
HomeNokhaसनब्राईट स्कूल में विज्ञान मेला धूमधाम से मनाया गया

सनब्राईट स्कूल में विज्ञान मेला धूमधाम से मनाया गया

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  सनब्राईट सीनियर सैकेण्डरी स्कूल नोखा में विज्ञान मेला शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने फीता काटकर विज्ञान मेले का उद्घाटन किया व सभी प्रोजेक्ट्स का गहनता से अवलोकन किया तथा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल व अन्य समसायिक समस्याओं के उन्मूलन से संबंधित बच्चो की क्रिएटीविटी के 30 प्रोजेक्टों की सराहना की। संस्था प्रधान अनिलसिंह यादव ने बताया कि विज्ञान मेले में प्रोजेक्ट्स का विभाजन दो श्रेणियों में किया गया। जिसमें कक्षा 11 की श्रेणी में प्रथम स्थान मॉडल संख्या 10 सड़क सुरक्षा में बजरंग व रमेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मॉडल संख्या 6 लाई-फाई में अशोक व सुरेश ने द्वितीय स्थान व मॉडल संख्या 8 सेव अर्थ में दीया व तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 की श्रेणी में मॉडल संख्या 13 हाईड्रोइलेक्ट्रीक जनरेटर में गोपी व दीपक ने प्रथम, मॉडल संख्या 8 सोलर सिटी में मनीष व लालेश ने द्वितीय, मॉडल संख्या 11 सौर मंडल में टीना व संजना व नॉरीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर अतिथि जयचंद बोथरा, डॉ महेन्द्र संचेती, जगदीश भार्गव, प्रिंस शर्मा उपस्थित रहे। इस विज्ञान मेले का संचालन पवन जोशी, विश्वास सांखला, जयप्रकाश वर्मा, राहुल स्वामी, मालचंद शर्मा ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ शारदे के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारँभ किया। संस्था प्रधान अनिलसिंह यादव ने साफा पहनाकर अभिनंदन किया। विज्ञान व तकनीक के प्रति छात्रों में गजब का उत्साह देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments