Monday, May 25, 2026
HomeNokhaक्रीड़ा भारती नोखा की बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा

क्रीड़ा भारती नोखा की बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा के सेवा भारती कार्यालय में क्रीड़ा भारती की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री ओमप्रकाश पुरोहित ने क्रीड़ा भारती के संगठन की रूपरेखा पर विचार व्यक्त किया तथा साल भर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत करवाया। आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
प्रांत मंत्री ओमप्रकाश पुरोहित ने क्रीड़ा भारती की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें जिलाध्यक्ष रामनिवास बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष शिवकरण भादू, जिला मंत्री दुर्गाराम जाट, जिला सह मंत्री राम लाल छिंपा, जिला कोषाध्यक्ष करण सिंह राठौड़ को बनाया गया। बैठक खेल से जुड़े कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments