Monday, May 25, 2026
HomeNokhaभाजपा महिला मोर्चा बीकानेर देहात मंडल की बैठक; सरकार की उपलब्धियां बताने...

भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर देहात मंडल की बैठक; सरकार की उपलब्धियां बताने घर-घर जाएंगी महिलाएं

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बीकानेर जिला देहात के मण्डलो की मीटिंग का आयोजित किया गया। मण्डलो की मीटिंग भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देहात जिला महामंत्री विमला ओम उपाध्याय व जिला महामंत्री आरती संचेती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे राजस्थान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व बीकानेर देहात जिला प्रभारी डॉ शर्मिला सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रही। जिनके द्वारा बीकानेर देहात में देहात मण्डल बीकानेर, पलाना, देशनोक, नोखा, आदि मंडलों का दौरा किया,जिसमे मण्डल की सक्रिय महिलाओं की सूची तैयार की गई। आस पास की जागरूक महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़ने की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई साथ ही मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल के अंतर्गत मोदी सरकार की योजनाओं व उनसे आम जन को होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। डॉ. सोनी ने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यकर्मो व प्रकल्पों के बारे मे चर्चा करते हुए बीकानेर देहात मण्डल के सक्रिय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ सोनी के बीकानेर आगमन पर बीकानेर देहात जिला महामंत्री विमला ओम उपाध्याय, ज़िला महामंत्री आरती संचेती के नेतृत्व में मण्डल की बहनों द्वारा डॉ सोनी को भारत माता की तस्वीर देकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। देशनोक अध्यक्ष कांता देवी जीनगर, पलाना अध्यक्ष रुकमा देवी मेघवाल, नोखा शहर अध्यक्ष रेखा तिवाड़ी, देहात अध्यक्ष लक्ष्मी नाई, बीकानेर मण्डल की कमल जीत कौर, निर्मला भाटी, सरस्वती भार्गव, संतोष राजपूत, उमा सोलंकी, मैना जोशी, निशा प्रजापत, भगवती पंचारिया, भगवती ओझा सहित बीकानेर देहात मण्डल की विभन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments