Monday, May 25, 2026
HomeCrimeट्रांसमीटर से ऑयल चोरी, 30 हजार का नुकसान

ट्रांसमीटर से ऑयल चोरी, 30 हजार का नुकसान

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। अज्ञात चोर के द्वारा ट्रांसमीटर से ऑइल निकालकर जोधपुर विधुत वितरण निगम को 30 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाने का मुकदमा नोखा थाने में दर्ज किया है। नोखा जेईएन नन्दकिशोर मीणा ने मुकदमा दर्ज करवाया कि विधुत निगम के पीचइडी के लगे रायसर रोड़ स्थित 25 केवीए (3-क्यू) टीएच से 16 मई 22 को रात में ऑयल चोरी हो गया एवं 25 केवीए टीएच रोड़ा मेघवालों की ढाणी के पास से भी ट्रांसमीटर से ऑयल चोरी हो गया है। फिर 8 जून 22 को रोड़ा स्थित नाइयो कि ढाणी के पीइचडी के ट्रांसफार्मर का भी ऑयल चोरी हो गया है। अब 16 जून 22 को नागौर रोड़ स्थित स्वास्तिक होटल के पास लगे 25 केवीए ट्रांसमीटर से ऑयल चोरी हो गया। ट्रांसमीटर के ऑयल चोरी होने से 30000 विधूत निगम को हानि हुई एंव उपभोक्ताओं की लाइट बन्द होने से परेशानी भी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments