Monday, May 25, 2026
HomeCrimeनोखा में संदिग्ध अवस्था में मिला शव: मामले की जांच में जुटी...

नोखा में संदिग्ध अवस्था में मिला शव: मामले की जांच में जुटी पुलिस

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा के डूडी स्टेडियम में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार को नोखा के कर्मचारी कॉलोनी निवासी संजय पारीक का शव डूडी स्टेडियम की झाड़ियों में शव मिला। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोखा सीओ भवानी सिंह व थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया व शव को बागड़ी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर रही। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद है।

थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है।

सुबह घर से पूजा पाठ कर निकला था:- संजय के परिजनों ने बताया कि संजय पारीक सुबह घर से नहाकर पूजा पाठ करके निकला था। वह डूडी स्टेडियम क्यों व कैसे पहुंचा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मृतक संजय पारीक के शव के पास एक पानी की बोतल भी मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments