Sunday, July 12, 2026
HomeNokhaजिला परिषद सीईओ नित्या के ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण

जिला परिषद सीईओ नित्या के ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। ग्राम पंचायत बेरासर में जिला परिषद सीईओ नित्या के द्वारा ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, एमएलए लैड व पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत समिति नोखा के विकास अधिकारी अभिमन्यु चौधरी, सहायक अभियंता हरिनारायण सिंह, सहायक विकास अधिकारी राजेश व्यास, दशरथ सिंह, बेरासर ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास भादू एवं सरपंच प्रतिनिधि हरिराम सारण मौजूद रहे। इस दौरान सीईओ नित्या के ने ग्राम पंचायत में एमएलए लैड व नरेगा योजना से निर्मित ड्रैनेज कार्यों की प्रसंशा की साथ ही मनरेगा कार्यों के लिए मैटों को प्रशिक्षित करने व मनरेगा कार्यों के पंचायत समिति व ग्राम पंचायत के कार्मिकों व अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments