Monday, May 25, 2026
HomeNokhaपैदल श्रद्धालुओं का जत्था, जयकारों के साथ पूनरासर के लिए रवाना

पैदल श्रद्धालुओं का जत्था, जयकारों के साथ पूनरासर के लिए रवाना

नोखा टाइम्स न्यूज़, काकड़ा।। काकड़ा से पूनरासर धाम बाबा के दर्शन के लिए पैदल श्रद्धालुओं का जत्था बालाजी संघ के तत्वावधान में रवाना हुआ। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने हनुमान चौकी पर ज्योत प्रज्वलित कर सुंदरकांड पाठ किया। बजरंगबली के प्रति आस्था व उत्साह के साथ पैदल यात्री बाबा के जयकारे लगाते आगे बढ रहे थे। संघ के महावीर पारीक व मनोज पारीक ने बताया कि संघ 29 वीं बार पैदल यात्रा कर रहा है। बेरासर, बनिया, रामसर, नापासर, गुसाईसर व सेरूणा होते हुए पूर्णिमा को पूनरासर धाम पहुंचकर बजरंगबली के धोक लगाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments