Monday, May 25, 2026
HomeNokhaबाइक का टायर पंचर होने से हादसा, तीन घायल

बाइक का टायर पंचर होने से हादसा, तीन घायल

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा के नागौर रोड़ पर सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। तीनों को घायल अवस्था में बीकानेर पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा की नागौर रोड़ पर एक बाईक का टायर पंक्चर हो गया। जिससे बाईक अनियंत्रित होकर खेत में बनी तारबंदी में जा घूसी। जिससे बाईक पर सवार एक बच्ची सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को नोखा की बागड़ी अस्पताल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार कर बीकानेर रैफर कर दिया गया है। घायल रामेश्वरलाल, भगवानाराम व सपना निवासी श्रीबालाजी बताए जा रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments