Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा विधायक का जांगलू दौरा: लगातार बारिश से दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त, मकानों...

नोखा विधायक का जांगलू दौरा: लगातार बारिश से दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त, मकानों को सही करवाने के दिए निर्देश

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। जांगलू ग्राम पंचायत में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश होने के कारण दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए और मूंगफली की फसल खराब हुई है। जिनका जायजा लेने के लिए नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई शनिवार शाम को जांगलू गांव के दौरे पर रहे। विधायक बिश्नोई ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त घरों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिले।

विधायक बिश्नोई ने बताया कि भारी बारिश से जांगलू में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए है और कई किसानों के मूंगफली की फसल भी खराब हुई है। इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का एक भाग भी नीचे गिर गया है। विधायक बिश्नोई ने मौके पर जिला कलेक्टर से वार्ता कर कहा कि जो स्थानीय प्रशासन ने क्षतिग्रस्त घरों की सूचि बनाई है। उनमें बाकी नाम जोड़कर सभी को मुआवजा दिया जाए और इन सबको विशेष परिस्थितियों में प्रधानमंत्री आवास योजना में जोड़ा जाए। जिन किसानों के खेतों में मूंगफली का नुकसान हुआ है। उसकी तुरन्त गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाए।

विधायक बिश्नोई ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर क्षतिग्रस्त हुए भाग को देखा और मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत प्रभाव से मेजर मरम्मत करवाने की मांग की।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि बनवारीलाल सियाग, उपसरपंच जगदीश, हेतराम सियाग, कैलाश सियाग सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments