Monday, May 25, 2026
HomeCrimeढाणी में घुसकर की मारपीट,जाति सूचक गालियां दी, चोरी किये हजारों रूपए

ढाणी में घुसकर की मारपीट,जाति सूचक गालियां दी, चोरी किये हजारों रूपए

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। खेत में बनी ढाणी में घुसकर मारपीट करने और जाति सूचक गालियां निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में दानाराम मेघवाल ने उम्मेदराम,पपूरराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खेत में दानाराम जाट सारूण्डा की रोही में 29 जनवरी की शाम को 3 बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेत में काश्त करता है। 29 जनवरी को आरोपी आए और जाति को निशाना बनाते हुए गालियां देने लगे। जब रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा ढ़ाणी में रखे करीब 14 हजार रूपए चोरी करके ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments