Monday, May 25, 2026
HomeNokhaबागड़ी कॉलेज में पक्षियों के लिए लगाये पाळसिये

बागड़ी कॉलेज में पक्षियों के लिए लगाये पाळसिये

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय नोखा में गुरुवार को एनएसएस की प्रथम एवं द्वितीय इकाइयों के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामकिसन चौधरी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पाळसिये लगाये ताकि गर्मियों के दिनों में पक्षी अपनी प्यास बुझा सके। एनएसएस इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी विशाल कुमार सगतानी ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई की तथा पौधों को पानी देकर उनकी सार- सम्भाल भी की। प्राचार्य डॉ मूलचंद माली ने विचार रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments