Monday, May 25, 2026
HomeCrimeस्प्रिट से शराब बनाने के मामले में हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर अशोक थालोड़ गिरफ्तार

स्प्रिट से शराब बनाने के मामले में हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर अशोक थालोड़ गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। खिचियासर गांव की रोही में ढाणी में स्प्रिट से शराब बनाने की फैक्ट्री के मामले में नोखा पुलिस ने हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर अपराधी अशोक थालोड़ को गिरफ्तार किया है। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगीड़ ने बताया कि अवैध देशी शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 15 मार्च को खींचियासर की रोही में महेन्द्रसिंह व बजरंगसिंह निवासी खींचियासर द्वारा अपनी ढाणी में अवैध रूप से स्प्रिट से शराब बनाने की फैक्ट्री पर कार्यवाही कर अवैध देशी शराब की 100 पेटियों में 4800 पव्वे जब्त किये गये, ढाणी में बने सफा में स्प्रिट व पानी मिलाकर अवैध शराब बनाने का कार्य किया जा रहा था। मौके पर प्लास्टिक की टंकियों में स्प्रिट निर्मित 1122 लीटर अवैध शराब भरी हुई जब्त की गई। अवैध शराब बनाने हेतु मौका पर रखी 281 लीटर स्प्रिट बरामद की गई। स्प्रिट से अवैध शराब बनाने के लिए 22 खाली जरीकन, 15225 खाली पव्वे, 6300 लेबल  जब्त किये गये। दोनों भाईयों द्वारा स्प्रिंट से अवैध रूप से शराब बनाने का कारखाना स्थापित कर शराब को विक्रय करने की तैयारी की जा रही थी मगर पुलिस द्वारा इससे पूर्व की कार्यवाही कर आरोपीगण द्वारा स्प्रिंट निर्मित अवैध शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त संसाधन जब्त कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पहली खेप बेचने से पूर्व ही पुलिस ने की कार्यवाही:-  जांच के दौरान गुरुवार को प्रकरण में आरोपी अशोक थालोड़ निवासी मुकाम को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी अशोक थालोड़ व महेन्द्रसिंह एक शराब के ठेका में पार्टनर हैं तथा कुछ दिन पूर्व ही आरोपी द्वारा स्प्रिट से अवैध रूप से शराब बनाने का सामान आरोपी महेन्द्रसिंह की ढाणी पर लाकर शराब विक्रय हेतु तैयार की थी, मगर पहली खेप बैचने से पूर्व ही पुलिस ने कार्यवाही कर अवैध शराब जब्त कर ली थी। गिरफ्तार आरोपी अशोक थालोड़ पुलिस थाना नोखा का हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्यवाही में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगीड़, एसआई भोलाराम, एएसआई श्रवणकुमार, एएसआई सौभाग्यसिंह, एएसआई बीरबलराम, हैड कानि रामेश्वरलाल, कानि कैलाश बिश्नोई, कानि देवाराम, मकानि संजू, डीआर गणेशाराम, कानि बलवीर, कानि आत्माराम, कानि सोहनलाल की टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments