Monday, May 25, 2026
HomeNokhaतेरापंथ में मर्यादा अनुशासन ही प्रांण तत्व है-साध्वी राजमती

तेरापंथ में मर्यादा अनुशासन ही प्रांण तत्व है-साध्वी राजमती

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। तेरापंथ में मर्यादा अनुशासन ही प्रांण तत्व है। ये विचार रविवार को तेरापंथ भवन में साध्वी राजीमती ने हाजरी का वाचन करते हुए रखें। उन्होने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ का प्रांण मर्यादा और अनुशासन है। संगठन में शक्ति है। एक गुरु, एक विधान मौलिक मर्यादा है। ज्ञानशाला के बच्चों की भव्य प्रस्तुति की तैयारी एक माह में चल रही है। महिला मंडल, युवक परिषद की भावाभिव्यक्ति गीतिकाऐं भी अंतिम चरण में तैयार है। सभा अध्यक्ष निर्मल भूरा, मंत्री लाभचंद छाजेड़, सेवा, टेंट प्रभारी व भोजन व्यवस्था में दिलीप बैद, सुनील बैद, रूपचंद बैद लगे हुए है। एक जून से रास्ते की सेवा प्रारंभ होगी। उपाध्यक्ष इन्द्र बैद ने बताया कि आचार्य महाश्रमण, मुख्य मुनि व संतगण तेरापंथ भवन में और साध्वी प्रमुखा, विश्रुत विभा आदि साध्वियां दुलीचंद भूरा के निवास स्थान पर रूकेगें। नोखा पूरा महाश्रमणमय बन रहा है। किशोर मंडल अध्यक्ष रितिक बुच्चा व कन्या मंडल संयोजिका पूजा लोढा विभिन्न तैयारियां में सलग्न है। नोखा प्रवासियों का आना शरू है। कलकत्ता, बैंगलोर, मुम्बई, दिल्ली महानगरों से लोग नोखा पहुंच रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments