पार्षद देवकिशन चांडक के निवास पर कथा सुनते हुवेnnनोखा में एस के झंवर के निवास पर कथा सुनते हुवे महिलाएंnnनोखा टाइम्स न्यूज,नोखा।।नोखा में करवाचौथके दिन गुरुवार को सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। कई महिलाओं ने निर्जल रह कर व्रत किया। जिसे रात को चांद के दीदार कर अर्ध्य दिया पूजा की। चांद के साथ पति का दीदार कर व्रत खोला। शाम होते ही व्रतधारी महिलाएं सजधज कर तैयार हुई चांद निकलने का इंतजार करने लगी।चांद के दीदार होने पर पूजा अर्चना की तथाकरवाचौथका व्रत खोला। इसके बाद इन महिलाओं ने घर में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किय। जोरावरपुरा में बजाज निवास पर सरिता जेठमल दरक, पींटू बजाज, प्रियंका बजाज, लखोटिया बास में हरि लखोटिया निवास किरण लखोटिया, कुसुम लखोटिया, रानु राठी, सोदरादेवी लखोटिया, वार्ड 15 में पार्षद देवकिशन चांडक के निवास पर मंजूदेवी, रेखा, मिनाक्षी, संतोष, किसना, सोनू, सुरजादेवी, जयश्री व वार्ड नम्बर 34 में पार्षद राधेश्याम लखोटिया के निवास पर संतोषदेवी लखोटिया, उमादेवी राठी, सरीतादेवी लखोटिया, कंचनलता पंचारिया, परमेश्वरीदेवी राठी वहीं राठी स्कूल के पास एस के झंवर निवास पर, पंचारिया चोक में नगरपालिका नोखा पूर्व अध्यक्ष मंजू देवी पंचारिया, हेमलता उपाध्याय, मंजू उपाध्याय, सुशीला गहलोत, कांता गहलोत, बसंती जाजड़ा ने कथा सुनी व पूजा अर्चना की।nnलखोटिया प्याऊ के पास कथा सुनते हुवेnnवार्ड 34 में पार्षद राधे श्याम लखोटिया के निवास पर कथा सुनते हुवेnnपंचारिया चोक में कथा सुनते हुवे महिलाएंnnजोरावरपूरा में बजाज निवास पर कथा सुनते हुवे महिलाएंnn