नोखा पर कोहरे का साया: विजिबिलिटी रही 10- मीटर से कम, रात का तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा

नोखा पर कोहरे का साया: विजिबिलिटी रही 10- मीटर से कम, रात का तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में ठंड का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात 11 बजे से घना कोहरा छा गया। इसका असर सोमवार की सुबह अभी तक बना रहा। इसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई।

नोखा में लोगों को सबसे अधिक परेशानी घने कोहरे से हुई। कोहरा इस कदर है कि लोगों की विजबिलटी 10 मीटर तक सिमट कर रह गई है। इसकी वजह से लोगों को हाईवे पर चलने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जो लोग बाइक से चल रहे है उनके हाथ की अंगुलियां पूरी तरह से सुन्न हो रही है।इसकी वजह से लोग बाइक को नहीं चला पा रहे है। बर्फीली हवाएं लोगों को परेशान कर रहीं।

नोखा शहर क्षेत्र घने कोहरे के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। कड़ाके की ठंड होने के कारण सड़क पर लोग निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे थे। इसके अलावा सभी लोग अलाव के सहारे ठण्ड से बचाव करते रहे।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

WhatsApp Group