नोखा में सूने मकान में चोरों ने की सेंधमारी: शादी में शामिल होने गया था परिवार, आठ लाख रुपए का सामान चोरी


नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। शादी में गए परिवार के घर मे चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दी है। रायसर निवासी मूलाराम मेघवाल ने शुक्रवार रात को नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि 11 अप्रैल 2024 दोपहर 1.40 बजे की बात है वो व उसका पूरा परिवार काके की पुत्री की शादी में गए थे। उसकी ढाणी में पीछे से चोर घुसकर व मुख्य गेट का ताला व अन्दर कमरे का ताला व उसके अन्दर रखी संदूकों के ताले तोड़कर दो जोड़ी चांदी की पायल, आंवला की चार जोड़ी, सोने की कंठी एक जोड़ी, पायल चांदी की 2 जोड़ी, कडला चार जोड़ी, सोने की अंगूठी 2 जोड़ी, सोने का लोंग 3 जोड़ी, अंगूठी, कड़ा, बिछुडी 3-3 जोड़ी नकदी 52000 रुपए जो सभी उसकी ढाणी से चोरी करके ले गए। जब वो शादी से खाना खाकर ढाणी पर गया तो ताले टूटे थे। संदूकों में कपडे़ सारे बिखरे पड़े थे। चोरी के पद के निशान है। पुलिस ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।



