नोखा शहर मंडल अध्यक्ष घोषित: कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां, जगह-जगह हुआ स्वागत


नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। भारतीय जनता पार्टी नोखा शहर मंडल का अध्यक्ष आम सहमति से गंगाराम पारीक को बनाया गया। अध्यक्ष बनने के बाद नोखा के नवली गेट पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। नोखा से भारतीय जनता पार्टी का जिले का प्रतिनिधि बनाने पर महेश झंवर का भी स्वागत किया गया। उसके पश्चात सदर बाजार में भाजपा वरिष्ठ नेता श्रीनिवास झंवर के निवास पर पार्टी के सभी नेताओं ने पारीक का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीनिवास झंवर, जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान, वरिष्ठ नेता जेठूसिंह राजपुरोहित, सुशील सांखला, दीना महाराज, प्रिंस शर्मा, पंकज जोशी, रामनिवास सिंगर, करणीदान चौहान, मनोज पारीक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



