विप्र समाज ने भाजपा देहात जिलाध्यक्ष का किया स्वागतः श्याम पंचारिया को फूल-माला ओर साफा पहनाकर अभिनंदन किया, कहा- पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। बीकानेर देहात के नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का मंगलवार को नोखा में स्वागत किया गया। महर्षि गौतम भवन रोड़ा और पंचारिया चौक पर विप्र समाज ने फूलमाला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
आयोजन समिति के हेमंत जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष और नोखा शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक सहित भवानी पाईवाल का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोहनलाल पंचारिया, राधेश्याम पंचारिया, प्रमोद पंचारिया, हेमंत जोशी, नारायण जोशी, भंवरलाल सुरावत, माणकचंद पंचारिया, सूरजमल उपाध्याय, चतर्भुज पंचारिया, परमसुख कठातला बजरंग तावनिया समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
श्याम पंचारिया ने कहा कि एक आम कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाना केवल भाजपा में ही संभव है। उन्होंने पार्टी को मां का दर्जा देते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पंचारिया ने बताया कि उन्हें बीकानेर जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और केंद्रीय कानून मंत्री का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इनके सहयोग से पूरे जिले में डबल इंजन सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विप्र समाज में भारी उत्साह देखने को मिला।


