क्षेत्रीय शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने आगे आए निजी-संस्थानः हिम्मटसर के दो राजकीय विद्यालयों को स्मार्ट टीवी भेंट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बल

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। एक निजी कंपनी ने नोखा क्षेत्र में शैक्षणिक स्तर को आग बढ़ाने के सराहनीय कदम उठाया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिम्मटसर में कंपनी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गजेंद्र कुमार सारस्वत और खेत सिंह ने दौरा वहा की जरूरतों को जाना। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई करने के लिए स्मार्ट टीवी भेंट की।
प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा ने अधिकारियों का सम्मान किया। उन्होंने अधिकारियों को स्मार्ट टीवी से सुसज्जित कक्षा का निरीक्षण करवाया। अधिकारियों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने विद्यालय को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पर विद्यालय के प्राचार्य और समस्त स्टाफ ने कंपनी का आभार व्यक्त किया।
कंपनी ने जवाहरलाल बजाज बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिम्मटसर को भी स्मार्ट टीवी भेंट की। पीईईओ ने वहां भी निरीक्षण करवाया। कंपनी के अधिकारी विद्यालय की व्यवस्था से प्रसन्न दिखे।


