नोखा शहर में आज केबल जलने से बिजली आपूर्ति बाधित रही: 33kv मुख्य लाइन में खराबी, सुबह 10 बजे से लगातार 5 घण्टे रही कटौती

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा शहर में गुरुवार को रायसर रेलवे फाटक के पास 33 हजार वोल्ट की मुख्य आपूर्ति केबल में खराबी आ गई। इस वजह से शहर में करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक लोग भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारी बेनी प्रसाद, ओमजी आचार्य, प्रेम बिश्नोई और रमेश चौधरी ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि विद्युत निगम की ओर से बिना पूर्व सूचना के अक्सर बिजली कटौती की जाती है। इससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग के अनुसार यह कटौती प्राकृतिक आपदा के कारण करनी पड़ी।


