नरसी विला में विराट हिन्दू धर्म सभा 28 फरवरी को:-विश्वकर्मा मंदिर में गीता-कलश भेंट कर गणमान्य जनों को आमंत्रण

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। आगामी 28 फरवरी को नरसी विला में परम पूज्या दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा के सानिध्य में ‘विराट हिन्दू धर्म सभा’ का आयोजन किया जाएगा। इस धर्म सभा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर में गणमान्य जनों को आमंत्रण दिया गया। आयोजन समिति ने विश्वकर्मा मंदिर अध्यक्ष मोहनलाल माँडन, मांगीलाल धामू, लिछुराम बमानिया, मोहन चुयल, पूनम डाढाला, सांवर माकड़, राजू उत्तम, पुखराज माँडन, नरसी माँडन, मनीष धामु, प्रेम कुलरिया, कृष्ण कुमार और कानदास सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को श्रीमद्भगवद्गीता और मंगल कलश भेंट कर आमंत्रित किया। इस दौरान पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
आयोजक भंवर नरसी पूनम कुलरिया ने बताया कि इस धर्म सभा को लेकर सर्व समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का संकल्प लिया।


