नोखा की दीपिका ने रोशन किया नाम: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल, स्कूल में हुआ स्वागत

नोखा की दीपिका ने रोशन किया नाम: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल, स्कूल में हुआ स्वागत

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी बंधड़ा की छात्रा दीपिका गोदारा ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में राजस्थान टीम के लिए रजत पदक जीता।

राजस्थान की टीम रही उपविजेता

भारतीय खो-खो महासंघ, नई दिल्ली द्वारा केशव पार्क, कुरुक्षेत्र, हरियाणा में राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य काना राम मांझू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राजस्थान राज्य की टीम उपविजेता रही। यह पहली बार है जब राजस्थान की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। राजस्थान की इस उपविजेता टीम में दीपिका गोदारा भी शामिल थीं। आज विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय के शिक्षक दुला राम मांझू ने बताया कि दीपिका ने इसी वर्ष खो-खो खेलना शुरू किया था। अपने पहले ही वर्ष में उन्होंने विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। शारीरिक शिक्षक राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी दी कि इस बार खो-खो में विद्यालय का प्रदर्शन बहुत उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय की दस छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ है, जो खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शुभकामनाएं दीं

इस अवसर पर विद्यालय के निवर्तमान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम किशोर, डालू राम गोदारा, मंजू बिश्नोई और मेघराज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने दीपिका को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page