राजस्थान में आंधी के साथ बारिश-ओले:दो दिन का अलर्ट

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। बीती रात बीकानेर, अजमेर, टोंक, जयपुर समेत कई शहरों में मौसम फिर बिगड़ गया। कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश हुई, ओले गिरे। हालांकि मौसम के इस बदलाव के बाद भी 43 डिग्री सेल्सियस की तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। बीकानेर, फलोदी में तो रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। मौसम विशेषज्ञों ने आज और कल भी राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।nnगर्मी से भी आमजन परेशानnभले ही राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमा नहीं हो, लेकिन तापमान बढ़ने से गर्मी भी तेज हो रही है। कल सबसे ज्यादा तापमान टोंक के वनस्थली में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोटा में 43, बूंदी में 42.8, धौलपुर में 42.3 और चूरू में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इधर बीकानेर, फलोदी और कोटा में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।nn
nnमौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक आज हनुमानगढ़, चूरू, अलवर, भरतपुर के अलावा झुंझुनूं जिले में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं। इन जिलों में 30-40KM प्रति घंटा की स्पीड से तेज आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।n
प्रदेश के जिलो का तापमान
nn
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
| अजमेर | 38.8 | 19.8 |
| भीलवाड़ा | 40.7 | 27 |
| अलवर | 41 | 27.5 |
| जयपुर | 39.8 | 26.4 |
| पिलानी | 41.1 | 25.4 |
| सीकर | 39 | 22.8 |
| कोटा | 43 | 30.2 |
| बूंदी | 42.8 | 26.8 |
| चित्तौड़गढ़ | 40.3 | 22.6 |
| धौलपुर | 38.4 | 25.6 |
| बारां | 41.7 | 28 |
| डूंगरपुर | 38.8 | 27.4 |
| सिरोही | 38 | 25.3 |
| करौली | 41.9 | 27.4 |
| बाड़मेर | 41.5 | 27.2 |
| जैसलमेर | 39.2 | 26.2 |
| जोधपुर | 39.5 | 28.8 |
| फलोदी | 41.6 | 30.2 |
| बीकानेर | 41.9 | 30.2 |
| चूरू | 42 | 28.8 |
| गंगानगर | 41.9 | 28.5 |
| हनुमानगढ़ | 39.9 | 26.6 |
| जालोर | 39.5 | 28.9 |
n


