निपुण भारत की गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई:सीबीईओ बोले-जनभागीदारी से होगा स्कूल का विकास, कई प्रतियोगिता का आयोजन

नोखा टाईम्स न्यूज, नोखा।। नोखा में जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत थावरिया ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित महंगाई राहत शिविर के दौरान निपुण भारत की गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान बुनियादी भाषा साक्षरता एवं संख्या ज्ञान संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया बाजाड ने जनभागीदारी से ही विद्यालय के विकास की बात कही।
n
थावरिया विद्यालय में पौधारोपण के कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर सरपंच चुनाराम सारण ने खेल खेल में शिक्षा की गतिविधियों को गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण बताया। एबीएल किट एवं टी एल एम शिक्षण को प्रभावी बताया। प्रधानाचार्य मुरलीनाथ ने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति प्रस्तुत करते हुए गत वर्ष के परीक्षा परिणाम एवं सह शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।
n
शिक्षक आसाराम मेघवाल, मनोज कुमार एवं हरिकिशन व्यास ने अंग्रेजी हिंदी एवं गणित विषय की दक्षताओं से संबंधित गतिविधि कॉर्नर का संचालन किया। जनभागीदारी कार्यक्रम में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता नीर तीर प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रा सरिता सिद्ध, निकिता सिद्ध, जयश्री, छात्र मनीष, जेठाराम लोकेश की भागीदारी सराहनीय रही।स्वयंसेवी संस्था उरमुल ज्योति के सामाजिक कार्यकर्ता मोहनराम ने गीतों के माध्यम से प्रेरक संदेश दिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरिराम लखारा ने किया। समग्र शिक्षा के दिनेश उपाध्याय ने कार्यक्रम की अवधारणा एवं जी 20 पर चर्चा की।


