सावन सोमवार व नागपंचमी का विशेष संयोग:- शिवालयों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुए रुद्राभिषेक

नोखा टाईम्स न्यूज़,नोखा।। सावन के सोमवार पर शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने किया विशेष अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दिनभर चली पूजा। शिव मंदिर में शिव भक्तों ने दूध, शहद, घी, गन्ने का रस, शहीद विभिन्न सामग्रियों के साथ रुद्राभिषेक किया। तहसील स्थित अंकेश्वर महादेव मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर, तिरुपति स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, के.सी.नगर स्थित इच्छया पूर्णबालजी मंदिर,बागड़ी शिव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, नामदेव मंदिर, में अल सुबह से शिव भक्तों का तांता लगा रहा। तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में विगत वर्षों की भांति मंदिर पुजारी पंडित राम किशन पंचारिया के सानिध्य एवं अर्केश्वर महादेव ग्रुप के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में 3 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाली भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना में द्वितीय श्रावण मास के सातवें सोमवार नागपंचमी के दिन देवाधिदेव महादेव का चांदी के नाग जोड़ो सहित गाय के दूध से अभिषेक एंव 41 किलो बालूशाही मिष्ठान से सहत्रसन किया गया।nnपूजा टीम सदस्य इन्द्रचन्द मोदी ने बताया कि पूजा करने वाली इस टीम में दिनेशसिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, सुरेशकुमार झंवर, ललित चितलंगी, ओमप्रकाश राठी, जयकरण चारण, मालचन्द सेवग, इन्द्रचन्द मोदी, विजय मारू , शिवलाल सुथार, ओमप्रकाश, मदन जोशी, हरी पारीक, बाबूलाल साध, श्यामसुंदर सोनी, घनश्याम सेवग, गोपाल मालाणी, गोपीकिशन पांणेचा, पियूष भूरा, महादेव नाई, कैलाश पारीक सहित अनेकों शिव भक्तों ने भगवान महादेव की मंत्रोचार के साथ विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना व अभिषेक और सहस्त्र सन करते हुए भगवान शंकर से मन्नते मांगी और घर परिवार व देश में शांति एवं सौहार्द वातावरण की कामना की ।।

admin

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page