नोखा में देर रात तक होलिका दहन: कटला चौक में देर रात तक जमी रही भीड़; महिलाएं भी पहुंची

नोखा में देर रात तक होलिका दहन: कटला चौक में देर रात तक जमी रही भीड़; महिलाएं भी पहुंची

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में रविवार की रात होली की सर्वाधिक रंगत देखने को मिली, जब होलिका दहन करने हजारों की संख्या में लोग मोहल्लों में पहुंचे। मुहूर्त के अनुसार रात सवा ग्यारह बजे बाद ही नोखा के प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन हुआ। इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा लेकिन कहीं भी किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया।

कटला चौक में होलिका दहन रात करीब सवा बारह बजे हुआ।

नोखा के लगभग हर चौक और मोहल्ले में होलिका दहन हुआ, वहीं कॉलोनियों व गांवों में भी देर रात तक होली जलाने के लिए एकत्र रहे। इस दौरान पारम्परिक गीतों के साथ चंग की थाप भी सुनाई दी। जब होलिका को आग को समर्पित किया गया तो गगनचुंबी लपटे दिखाई दी। इस दौरान कटला चौक पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था, चौक पर पैर रखने की जगह नहीं थी। इसके अलावा नोखा के पिंपली चौक, मालू चौक क्षेत्र में भी रात सवा ग्यारह बजे बाद होलिका दहन हुआ।

पूजन के बाद होली जलाई

होलिका दहन से पहले पूजन किया गया। विधि विधान के साथ अग्नि की पूजा के बाद चौक व मोहल्ले के प्रमुख लोगों ने होली को अग्नि के समर्पित किया। इस दौरान मंत्रोचार भी हुआ। इस दौरान कई लोगों ने होलिका दहन की आग को अपने घर पर भी ले गए। बड़ी संख्या में लोगों ने इसी पर पापड़ सेक कर खाये।

आज रंगों का खेल

आज सुबह सवेरे ही रंगों से होली खेलने वालों की टोली निकलनी शुरू हो गई। पूरे नोखा सहित ग्रामीण क्षेत्र में होली पर रंग और गुलाल एक दूसरे पर डालने का सिलसिला चलेगा।

स्वांग बनकर उठाया लुत्फ

बड़ी संख्या में लोग इस बार दो से तीन दिन तक स्वांग बनते रहे। कोई शिव पार्वती के रूप में नजर आया तो कोई रावण बनकर। दुल्हा बनकर मोहल्ले में घूमते युवाओं के साफ सुधरे कपड़ों पर किसी ने रंग नहीं डाला। कोई भगवान शिव के रूप में नजर आया तो कोई पंडित बना। लड़कों ने लड़कियां बनने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। बड़ी संख्या में लड़कियों का रूप धरे युवक बाइक पर इधर से उधर चक्कर काटते रहे।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

WhatsApp Group