नोखा में माहेश्वरी महिला समिति का महोत्सव: 8 अप्रैल को होगा आयोजन, कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में माहेश्वरी महिला समिति की बैठक आज मंगलवार को नेहरू पार्क में रखी गई। समिति की अध्यक्ष राधामनी चितलंगी ने बताया कि बैठक में 8 अप्रैल सोमवार को गणगौर महोत्सव कार्यक्रम महेश्वरी भवन में मनाने का निर्णय लिया है। जिसमें गणगौर सजाओ कंपटीशन ग्रुप, डांस कंपटीशन, वन मिनट कंपटीशन आदि कई कार्यक्रम रखे गए हैं।
सचिव सरिता झंवर ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सामूहिक घूमर पर नृत्य होगा। उपाध्यक्ष मैना तापड़िया ने बताया कि इस अवसर पर फूलों की होली का कार्यक्रम भी रखा जाएगा। जिसमे महिला मंडल की महिलाएं व समाज की महिलाएं भाग लेंगी। तापड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में सभी गणगौर की खोल की रश्म अदा की जाएगी। बैठक में अन्य व्यवस्थाओं के लिए सरिता तापड़िया, सुनीता बाहेती, सरिता चांडक, शांति चांडक, सीता राठी, कुसुम राठी लक्ष्मी तोषनीवाल आदि को सौंपी गई है।


