नोखा में श्री विश्वकर्मा पैदल यात्रा संघ कार्यालय का उद्घाटन: कल को होगा जागरण, 6 सितंबर को रामदेव जी की पैदल यात्रा के लिए रवाना होंगे यात्री
नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में श्री विश्वकर्मा पैदल यात्रा संघ कार्यालय का उद्घाटन हुआ। रविवार देर शाम रेलवे स्टेशन के सामने कार्यालय का उद्घाटन किया गया। संघ के पुखराज सुथार ने बताया कि ये पैदल यात्री संघ 6 सितंबर 2024 को रवाना होगा। इस बार 36वीं फेरी पैदल यात्रा से बाबा रामदेव जी का दर्शन करेंगे।
कार्यालय का उद्घाटन पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल भुरा, टिंकुराम गोदारा, मोहन लखारा, पार्षद बजरंग धामु, उगमाराम खोथ, डॉ. सीताराम पंचारिया ने किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत शुरवीर माली, हरिराम मांकड़, लिछुराम बामणिया, रामेश्वर डाढाला, रूपाराम धामु, हुलास प्रताणी, जीतु बन्ना दासनु, राजु सुथार, धर्मचंद उपाध्याय, मानमल सुथार ने किया।
संघ संचालक मदनलाल मांकड़ और उपसंचालक मेघराज गौड़, श्री विश्वकर्मा संघ एवं नवयुवक मंडली के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। महेश नागल ने बताया कि 3 सितंबर की रात श्री विश्वकर्मा संघ का जागरण रखा गया है। जो श्री विश्वकर्मा मंदिर सुथारों की स्कूल नोखा में होगा। जिसमें मेवाड़ के अन्तर्राष्ट्रीय भजन सम्राट भगवंत सुथार एंड पार्टी व कॉमेडियन हिम्मत सिंह एंड पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देगी।