नोखा में मनाया 75वां संविधान दिवसः स्कूल और कॉलेज में हुए आयोजन, बच्चों को दी अधिकारों की जानकारी


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा में 75वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी स्कूलों और कॉलेज में कार्यक्रम हुए। मांगीलाल बागड़ी राजकीय कॉलेज नोखा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके प्राचार्य प्रो. सत्य नारायण राजपुरोहित ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान के बारे में बताया।
प्रो. सत्य नारायण राजपुरोहित ने संविधान निर्माण के ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डाला। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी विशाल कुमार सगतानी ने सभी स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. मुकेश शर्मा, सुश्री कादंबरी व्यास और एनएसएस के स्वयंसेवक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हंसासर में भी संविधान दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य चंदनमल पालीवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान, कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने संविधान से संबंधित चार्टों का निर्माण किया और संविधान के बारे में जानकारी साझा की। प्रधानाचार्य चंदनमल पालीवाल ने संविधान की महत्ता बताई।
इस अवसर पर व्याख्याता तकुराम बारूपाल ने संविधान दिवस पर विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में गुमानाराम, हिंगलाजदान, रणजीत सिंह, सुरेंद्र गोदारा, अशोक कुमार, वंदना मीणा, प्रियंका चारण और विद्यालय के अन्य अध्यापकगण उपस्थित थे।



