भारतीय जनता पार्टी ने की देहात जिलाध्यक्ष की नियुक्तिः श्याम पंचारिया को दी जिम्मेदारी, कहा-संगठन को मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम

भारतीय जनता पार्टी ने की देहात जिलाध्यक्ष की नियुक्तिः श्याम पंचारिया को दी जिम्मेदारी, कहा-संगठन को मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। भारतीय जनता पार्टी ने श्याम पंचारिया को देहात जिला का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंचारिया ने अपना कार्यभार संभालने से पहले देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। जहां श्री करणी मंदिर निजी न्यास के अध्यक्ष बादल सिंह और उपाध्यक्ष सीता दान ने उन्हें करणी माता का साहित्य भेंट किया। इस मौके पर पंचारिया ने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

मंदिर दर्शन के बाद देशनोक में पंचारिया का स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, विप्र सेना और गुर्जर गौड़ परिमंडल के सदस्यों ने आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, पार्षद रमेश शर्मा, नथमल सुराणा, मनोज सिंह के साथ-साथ भंवर उपाध्याय, माधो दान, अरुण छल्लाणी, मनोज दान, श्याम सुंदर उपाध्यक्ष, शिव दान, गोपाल जोशी, भवानी पाईवाल, अमित पंचारिया और प्रदीप सारस्वत सहित अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page