नोखा पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार: 26 किलो 762 ग्राम अवैध गांजा किया जब्त, बीकानेर जाने के लिए गाड़ी का कर रहे थे इंतजार


नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 किलो 762 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को आज गिरफ्तार किया है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में कार्यवाहक थानाधिकारी राधेश्याम थालौड के नेतृत्व में यह कार्रवाई 7 फरवरी को नोखागांव बाईपास तिराहे पर की गई।
पकड़े गए आरोपियों में बीकानेर के रामपुरा क्षेत्र के 21 वर्षीय लक्ष्मण भाटी और 34 वर्षीय ज्योति कंवर हैं। दोनों आरोपी ट्रेन से उतरकर बीकानेर जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। आरोपियों ने गांजे को प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखा था।
मामले की जांच अब देशनोक थाने की थानाधिकारी सुमन शेखावत कर रही हैं। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के तार जोड़ने में जुटी है।



