दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत पर नोखा में मनाया जश्नः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बोले- अब डबल इंजन सरकार से तेज होगा विकास

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की 27 साल बाद सत्ता में वापसी पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने खुशी व्यक्त की। नोखा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेघवाल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।
उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब केंद्र और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार होने से राजधानी का विकास तेज गति से होगा। मेघवाल ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उसे खरा उतारने के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक, भाजपा नेता जेठूसिंह राजपुरोहित, महावीर सारस्वत रोड़ा, नरेंद्र राजपुरोहित, नरेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल सियाग, पूर्व सरपंच राजाराम भादू और गुमानसिंह राजपुरोहित, सुनील पुनिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जैन समाज के आचार्य रामलाल जी महाराज के भी दर्शन किए।


