नोखा में ‘एक राष्ट्र एक नाम- भारत अभियान’ की शुरुआतः सामाजिक संस्था ने जिलाध्यक्ष को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा में एक सामाजिक संस्था ने “एक राष्ट्र एक नामः भारत” नाम का एक अभियान चलाया है। फाउंडेशन का उद्देश्य देश के नाम से ‘इंडिया’ शब्द को हटाकर केवल ‘भारत’ रखने की मांग को राष्ट्रपति तक पहुंचाना है।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदरलाल बोधरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मरोठी चौक स्थित कार्यालय में बीजेपी जिलाध्यक्ष श्याम पचांरिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नोखा अध्यक्ष भंवरलाल पींचा, युवा अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई और पंचकुला अध्यक्ष किसन वोथरा सहित कई लोग मौजूद थे।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष को “एक राष्ट्र एक नामः भारत” की पुस्तक भी भेंट की। जिलाध्यक्ष श्याम पचांरिया ने आश्वासन दिया कि वे इस मांग को शीघ्र ही राष्ट्रपति तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि उपनिवेशवाद के प्रतीक ‘इंडिया’ शब्द को संविधान से हटाकर स्वतंत्रता और स्वाभिमान का प्रतीक ‘भारत’ नाम को स्थापित करने की यह मांग महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे किसी भी भाषा में लिखा जाए, देश का नाम ‘भारत’ ही होना चाहिए।


