नोखा उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से छीनी जिला परिषद सीट, 1945 वोट से जीती


नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। जिला परिषद उपचुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया। आज हुई मतगणना में भाजपा ने 1945 वोट से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी आयुष भादू निर्वाचित हुए। भाजपा ने कांग्रेस से यह सीट छीनी। कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी शंकरलाल भादू के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था।

भाजपा को 6537, कांग्रेस को 4592 और आरएलपी को 2288 वोट मिले। 123 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई की रणनीति से भाजपा को मजबूती मिली। जीत के बाद बिहारी बिश्नोई ने मतदाताओं का आभार जताया।



